Connect with us

बॉलीवुड न्यूज

महिलायें हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं : Rajiv Ranjan Parsad

Published

on

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फेंस की प्रस्तुति ‘महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी’

आधुनिकता के दौर में महिलाएं अपनी योग्यता व आत्मविश्वास के दम पर अपनी पहचान कायम कर रही है: रागिनी रंजन
नयी दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च के अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया।
        जीकेसी मीडिया-कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक प्रेम कुमार ने बताया कि महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाते हुये जीकेसी ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी का वर्चुअल आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी का संचालन जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सोमिका श्रीवास्तव ने किया ,जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्लोबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जीकेसी डिजिटल-तकनीकी और संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ,जीकेसी डिजिटल-तकनीकी और संचार प्रकोष्ठ के ग्लोबल महासचिव सौरभ श्रीवास्तव ग्लोबल उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा और जीकेसी डिजिटल-आईटी प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश आशुतोष ब्रजेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। शिरकत करने वाली सभी महिला शक्तियों को जीकेसी ने प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया। 
            इस अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, महिलायें हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। आज के समय में महिलाएं किसी भी पैमाने पर पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा, शिक्षा हो या फिर चिकित्सा, राजनीति हो या फिर समाजसेवा, सिनेमा हो या फिर खेलकूद या फिर विज्ञान महिलायें हर मोर्चे पर कामयाबी का परचम लहरा रही हैं।महिलाएं आज पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्रों में उनसे कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं। उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। बस उनके हौसलों को पंख देने की जरूरत है। 
   जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा, चाहे खेल-कूद की दुनिया हो या अंतरिक्ष विज्ञान, सीमाओं की सुरक्षा हो या फिर समाज उत्थान।बेटियां हर कदम पर बढ़ा रही है भारत का मान ,महिला सशक्तिकरण से बढ़ेगा मां भारती का स्वाभिमान। उन्होंने कहा, आधुनिकता के दौर में महिलाएं अपनी योग्यता व आत्मविश्वास के दम पर अपनी पहचान कायम कर रही है तथा सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनकर नारी उत्थान की नई दास्तां लिख रही है। आइए, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी महिलाओं की गरिमा को बनाये रखने तथा सभी क्षेत्रों में नारी शक्ति की समान भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।देश-प्रदेश की समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
       महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी में जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रितु खरे, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती श्रुति सिन्हा, श्रीमती निष्का रंजन मुख्य वित्तीय पदाधिकारी, श्रीमती शिवानी गौड़ कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव ,श्रीमती सुबाला वर्मा राष्ट्रीय सचिव, डा. पूनम कर्ण अध्यक्ष नेपाल, रचना सक्सेना राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ, डा. नम्रता आनंद प्रदेश अध्यक्ष बिहार, श्रीमती रजनी श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, श्रीमती नूतन सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष आसाम, पुष्पाजंली वर्मा अध्यक्ष अमृतसर, मृणालिनी अखौरी अध्यक्ष कला संस्क़ति प्रकोष्ठ झारखंड,मनीषा सिन्हा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष महाराष्ट्र, मुक्ता माथुर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजस्थान, डा. शालिनी श्रीवास्तव बैरागी कार्यवाहक अध्यक्ष कला-संस्कृति प्रकोष्ठ महाराष्ट्र रश्मि सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ बिहार और उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ की सचिव अलका सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मृणालिनी अखौरी ने अपनी स्वरचित कविता सारे जग पर भारी हूँ मैं आज के युग की नारी हूँ मैं जबकि डा. शालिनी श्रीवास्तव बैरागी ने रहें ना रहे हैं गाकर लोगों का दिल जीत लिया।
         महिला संगोष्ठी में शिरकत करने वाली महिला शक्तियों ने कहा कि 08 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित किया जाता है। दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ भेद-भाव को खत्म करने के लिए इस दिन को खास सेलिब्रेट किया जाता है। साथ ही इस दिन को इसलिए भी सेलिब्रेट किया जाता है, जिससे महिलाओं के विकास पर ध्यान दिया जाए, साथ ही उनकी उपलब्धियों पर भी गौर किया जा सकें।इस दिन उन महिलाओं को याद किया जाता है, जिन्होंने उलब्धियां, जज्बे के साथ आगे बढ़ने से लेकर कई ऊच्चाईंयां हासिल की है। नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। यह जरूरी है कि हम स्वयं को और अपनी शक्तियों को समझें। जब कई कार्य एक समय पर करने की बात आती है तो महिलाओं को कोई नहीं पछाड़ सकता। यह उनकी शक्ति है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।
     ग्लोबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुये सभी उपस्थित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।जीकेसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी का धन्यवाद करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बॉलीवुड न्यूज

‘मुंबई ग्लोबल’ का २२वां पुरस्कार सम्मान समारोह ‘हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड २०२४’ सफलतापूर्वक संपन्न

Published

on

WhatsApp Image 2024 12 01 at 11.46.03
मुंबई ग्लोबल द्वारा आयोजित २२वें पुरस्कार/ सम्मान समारोह में ‘हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड २०२४’ गत् दिनों मुक्ति कल्चरल हॉल, मॉडल टाउन, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर (छत्तीसगढ़) के प्रख्यात चिकित्सक, कलाकार और समाजसेवी डॉ० अजय सहाय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अभिजीत राणे थे। वरिष्ठ पार्श्व गायक उदित नारायण, एक्टर प्रोड्यूसर धीरज कुमार, डायरेक्टर रुमी जाफरी, एक्टर दीपक पाराशर और अर्जुमन मुग़ल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

कला, विज्ञान, समाज सेवा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जानेवाला यह अवार्ड ‘मुंबई ग्लोबल’ पत्र समूह के प्रकाशक व संपादक राजकुमार तिवारी द्वारा आयोजित किया जाता है। व्यवस्था एवं आयोजन में सक्रिय रहे वरिष्ठ फ़िल्म प्रचारक, फिल्म पब्लिसिस्ट और फ़िल्म निर्माता पुनीत खरे
‘हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड २०२४’ से सम्मानित व्यक्तियों में प्रमुख नाम हैं –
निर्देशक नीरज सहाय व आर पी शर्मा, पॉप सिंगर गोल्डकिंग बलजीत सिंह व नितिन रॉक्स, सिंगर एक्टर नितिन राजपूत, एक्टर कमाल मलिक व रवि यादव, एक्टर मॉडल रिविका मणि व काजल सोलंकी, एक्ट्रेस हिमानी पाठक, डांस डायरेक्टर नेहा कोरे, मॉडल एक्ट्रेस सना खान, लीना कपूर, पूजा पांडेय, स्वागता बोस तथा मॉडल बिजनेस वूमन ज़ाहिरा शेख व रेणुका चौगले तथा बिजनेस वूमन व अभिनेत्री सुनीता बावा। इनके अतिरिक्त अंक ज्योतिष विशेषज्ञा रवीन्दर के कौर और बाल कलाकार ध्रुव राज चंद्रन।
इनके अलावा फैशन डिजाइनर मुनमुन चक्रवर्ती व रितु गोयल तथा हिन्दुस्तानी रत्न अवार्ड की ब्रांड एम्बेसडर प्रह्वि पाठक के नाम भी शुमार हैं। कुछ अन्य लोग जो सम्मानित हुए, उनमें प्रमुख हैं -+ मोहन शिंदे, शहनाज़ खान, लवकुश कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश निर्वाण, वैष्णवी निकम और डॉ० वैभव अंढारे।
इसी मंच पर कुछ सुंदरियों को मिस एवं मिसेज का क्राउन पहनाया गया। मिस हिन्दुस्तानी गोल्ड विनर सपना सिंह बनीं। डिंपल क्वीन शिखा को मिस ग्लोबल इंडिया प्लैटिनम विनर तो प्रियंका डे को मिस ग्लोबल इंडिया डायमंड का ताज पहनाया गया। जयश्री पाटिल मिसेज ग्लोबल इंडिया चुनी गई।
रनवे मॉडल के रूप में सम्मानित युवतियों के नाम हैं – पूजा राव, अन्नू सिंह, रुखसार खान और एरम सामी।

Continue Reading

बॉलीवुड न्यूज

Delhi Bus Trailer: दिल्ली की दिल दहला देने वाली घटना की याद दिला देगी फिल्म, एक्टर ताहिर कमाल बोले- सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में 6 साल लग गए……………………………….

Published

on

WhatsApp Image 2024 11 24 at 15.18.12

मुंबई 24 नवंबर 2024 !16 दिसंबर 2012 की एक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। चलती बस में एक लड़की के साथ जिस तरीके से दरिंदगी की गई। उसने हमारे समाज को शर्मसार कर दिया। बतादें कि यह फिल्म पिछले 6 वर्षों से सेंसर में फंसी थी। अब इसे सेंसर ने पास कर दिया है।

फिल्म दिल्ली बस’ उसी घटना की याद दिलाती है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।1 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर को देख कर निर्भया कांड की याद आ जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रात में एक कपल दिल्ली की सड़क पर
बाइक खराब हो गई है। वे दूसरे साधन की तलाश करते हैं। इसी दौरान उन्हें एक ऑटो रिक्शा वाला मिलता है, लेकिन ऑटो रिक्शा वाला ठंड का बहाना बनाकर उन्हें ले जाने से मना कर देता है। इसके बाद एक बस उन्हें खुद ही रोककर लिफ्ट देती है, जिसमें पहले से 6 लोग मौजूद रहते हैं। बस में युवती को देख वे बेकाबू हो जाते हैं, इसके बाद वो दरिंदे इस विभत्स घटना को अंजाम दे देते हैं।

शरीक मिन्हाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर की मां नीलिमा आजमी के अलावा ताहिर कमाल खान ,अंजन श्रीवास्तव, आज़ाद हुसैन, दिव्या सिंह ,जावेद हैदर ,शीश खान और विक्की आहूजा की प्रमुख भूमिका है।

फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए डायरेक्टर शरीक मिन्हाज ने कहा- यह फिल्म उस लड़की को श्रद्धांजलि है जो 2012 में हुए बर्बर गैंगरेप के बाद पूरे देश में निर्भया के रूप में जानी गई। इस फिल्म हम निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे। निर्भया ने अपनी जिंदगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। हम उसे इस फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस फिल्म के जरिए हम समाज में बदलावा लाना चाहते हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और समस्याओं को उजागर करना चाहते हैं।

Advertisement

फिल्म में खास किरदार निभा रहे एक्टर ताहिर कमाल खान ने कहा- इस फिल्म के माध्यम से हमने सच्चाई दिखाने की कोशिश की है। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। हमने इसके लिए कड़ी लड़ाई लड़ी। अब फिल्म को 6 साल के बाद सेंसर सर्टिफिकेट मिला है।

इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह, सह-निर्माता तारिक खान हैं। फिल्म 29 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

Continue Reading

बॉलीवुड न्यूज

नागा चैतन्य को जन्मदिन के अवसर पर टीम तंडेल* ने जारी किया नया पोस्टर

Published

on

WhatsApp Image 2024 11 23 at 14.40.14

युवा सम्राट नागा चैतन्य की फ़िल्म तंडेलइस समय चर्चा का विषय बनी हुई है,फिल्म के पहले गाने बुज्जी थल्ली के रिलीज़ होने के बाद से लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित यह गाना जल्द ही म्यूज़िक चार्ट में टॉप पर है ,तुरंत हिट हो गया। साई पल्लवी के साथ नागा चैतन्य पर फिल्माया गया यह गाना एक मधुर कृति है जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है और फ़िल्म के संगीतमय सफ़र के लिए एक चार्टबस्टर टोन सेट किया है।

नागा चैतन्य को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए तंडेल के निर्माताओं ने एक दमदार पोस्टर जारी किया है। अपने हाथ में एक भारी लंगर पकड़े हुए, नागा चैतन्य एक भयंकर बारिश के बीच एक जहाज़ पर खड़े नज़र आ रहे हैं, उनकी तीव्र अभिव्यक्ति और शक्तिशाली रुख़ ख़तरे और दृढ़ संकल्प की भावना को व्यक्त कर रहा है। यह विशेष एक्शन सीक्वेंस फ़िल्म के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होने जा रहा है।

नागा चैतन्य घनी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ एक रॉ और खुरदुरे लुक में नज़र आ रहे हैं, और वे अपने दमदार अभिनय से प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने तंडेल में राजू की भूमिका निभाई है, उसे भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

वास्तविक घटनाओं से प्रेरित इस फ़िल्म का निर्माण बनी वास ने प्रतिष्ठित गीता आर्ट्स बैनर के तहत किया है और इसे अल्लू अरविंद ने प्रस्तुत किया है। शमदत ने कैमरा संभाला है, जबकि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तकनीशियन नवीन नूली संपादक हैं। श्रीनागेंद्र तंगला प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं।

Advertisement

फ़िल्म तंडेल* 7 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है और टीम इस फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Continue Reading

Trending

    Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.