Connect with us

बॉलीवुड न्यूज

वल्र्ड हेरिटेज डे पर, And TV के कलाकारों ने भारत के अपने पसंदीदा धरोहर स्थलों के बारे में बताया

Published

on

हर साल 18 अप्रैल को वल्र्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है और इसका उद्देश्य ऐतिहासिक इमारतों एवं स्थलों के बारे में जागरूकता फैलाना और राष्ट्रीय विरासत को संरक्षित करने की अहमियत के बारे में बताना है। इस अवसर पर, एण्डटीवी के कलाकारों ने भारत के विभिन्न राज्यों के अपने पसंदीदा धरोहर स्थलों के बारे में बताया और स्मारकीय इमारतों को संरक्षित रखने की जरूरत पर चर्चा की। इन कलाकारों में शामिल हैं- ‘बाल शिव‘ के दानिश अख्तर सैफी (नंदी) और कपिल निर्मल (ताड़कासुर), ‘और भई क्या चल रहा है?‘ के पवन सिंह (जफर अली मिर्जा) और अकांशा शर्मा (सकीना मिर्जा), ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के योगेश त्रिपाठी (हप्पू सिंह) और चारूल मलिक (रूसा) और ‘भाबीजी घर पर है‘ की शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी) और सोमा राठौड़ (अम्मा) शामिल हैं। 
कपिल निर्मल (एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ के ताड़कासुर) ने कहा, ‘‘जयपुर का सौंदर्य और इतिहास, चाहे वह प्राचीन हो, मध्ययुगीन हो या फिर आधुनिक हो, बेहद अद्भुत है। जयपुर को हाल ही में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया है और यहां की प्रतिष्ठित संरचनायें जैसे कि आमेर किला, जंतर मंतर, सिटी पैलस, हवा महल और गोविंद देव मंदिर रचनात्मक और वास्तुशिल्प कला की मिसाल हैं। इस प्रतिष्ठित सम्मान ने प्रत्येक भारतीय खासकर राजस्थानियों को गौरव से भर दिया है।‘‘ पवन सिंह (एण्डटीवी के ‘और भई क्या चल रहा है?‘ में जफर अली मिर्जा) ने कहा, ‘‘मैं दिलवालों की दिल्ली में पला-बढ़ा हूं और इस ऐतिहासिक स्थल से जुड़ा होने का मुझे गर्व है। यहां के ऐतिहासिक कुतुब मीनार को दुनिया भर के पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिये। दिल्ली का इंडिया गेट एक और ऐसा मशहूर स्थान है, जो हमेशा दुनिया भर के पर्यटकों से भरा रहता है। दिल्ली और अन्य ऐतिहासिक स्थलों जैसे कि हुमायूं का मकबरा, लाल किला की वास्तुकला का जिंदगी में एक बार जरूर अनुभव करना चाहिये।‘‘ 
योगेश त्रिपाठी (‘हप्पू के उलटन पलटन‘ की हप्पू सिंह) ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश एक समृद्ध धरोहर स्थल है। वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव का एक सबसे प्राचीन और सर्वाधिक प्रतिष्ठित मंदिर है। यहां के घाटों के अलावा अन्य प्राचीन स्थल अनूठी वास्तुकला के खूबसूरत दृश्यों की पेशकश करते हैं। इस विश्व धरोहर दिवस पर, मैं सभी से उत्तर प्रदेश आने और यहां के धरोहर स्थलों की यात्रा का आनंद लेने का आग्रह करता हूं।‘‘ शुभांगी अत्रे (एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हंै‘ की अंगूरी भाबी) ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश आये और खजुराहो नहीं देखा तो क्या देखा? इन मंदिरों को इनके स्थापत्य और वास्तुकला, जो नागरा शैली का प्रतीक हैं, के लिये लिये जरूर देखा जाना चाहिये। इस वल्र्ड हेरिटेज डे पर, मैं सभी लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी कि ऐतिहासिक स्थलों से छेड़छाड़ नहीं करें, बल्कि उनकी रक्षा करें।‘‘ 
दानिश अख्तर सैफी (एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ के नंदी) ने कहा, ‘‘बिहार में, महाबोधि मंदिर परिसर एक मशहूर यूनेस्को स्थल है, जिसे जरूर देखा जाना चाहिये। इसके अलावा, नालंदा महावीर यूनिवर्सिटी भी हमेशा मेरा ध्यान आकर्षित करता है। गुप्त एवं पाल वंश के फलते-फूलते साम्राज्य की एक परफेक्ट याद के रूप में नालंदा को बिहार का टूरिस्ट मैगनेट माना जाता है।‘‘ अकांशा शर्मा (एण्डटीवी के ‘और भई क्या चल रहा है?‘ की सकीना मिर्जा) ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के ऐतिहासिक स्थलों को हर किसी को जरूर देखना चाहिये। मुंबई के एलिफैंटा गुफाओं में भगवान शिव को समर्पित कई खूबसूरत मंदिर हैं और मैं इस जगह पर जाने के लिये तैयार रहती हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, जोकि विक्टोरिया के गोथिक रिवाइवल की वास्तुकला की मिसाल है, मुंबई के भीड़-भाड़ वाले इलाके में शान से खड़ा है और सपनों के इस शहर में मेरा एक सबसे पसंदीदा स्थल है।‘‘ 
‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की चारुल मलिक (रूसा) ने बताया, ‘‘चंडीगढ़ ने एक आधुनिक शहर के रूप में खुद को जिस तरह बदला है, वह हम सभी को पसंद है, लेकिन सच्चाई यह है कि यहां कुछ सबसे मशहूर धरोहर स्थान भी हैं जहां जाना मुझे बहुत पसंद है। गोल्डन टेम्पल (स्वर्ण मंदिर) जाए बिना चंडीगढ़ की यात्रा अधूरी है। आपको वाघा बाॅर्डर भी जरूर जाना चाहिए, यहां आकर देशभक्ति के जोश का अहसास होता है। मैं सभी को चंडीगढ़ कैपिटल काॅम्प्लेक्स जरूर जाने की सलाह देना चाहूंगी जिसे वास्तुकारों के उत्कृष्ट काम के सबसे उल्लेखनीय नमूनों में से एक माना जाता है और इसे हाल ही में एक धरोहर स्थल भी घोषित किया गया है। इस वल्र्ड हेरिटेज डे पर, आइए भारत के अतुलनीय धरोहर स्थलों के संरक्षण का संकल्प लें और हमारे इतिहास पर गर्व करना जारी रखें।‘‘
सोमा राठौड़ (एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर है‘ की अम्मा) ने कहा, ‘‘गुजरात एक ऐसा राज्य है, जो प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित अद्भुत चीजों से भरा पड़ा है। यहां की कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर मुझे बार-बार जाना अच्छा लगता है। लेकिन रानी नी वाॅव, चम्पानेर-पावागढ़ आर्कियोलाॅजिकल पार्क और धोलावीरा मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा स्थान हैं। इस साल 4 जुलाई को अहमदाबाद पहला भारतीय शहर बन जायेगा, जिसे यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया जाने वाला है। गुजरात के पुराने शहर में यहां के आवासीय और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें कभी-कभी ‘‘पोल‘‘ भी कहा जाता है। गुजरात एक समृद्ध विरासत वाला राज्य है, जिसकी झलक यहां के ऐतिहासिक स्मारकों में मिलती है। मैं जब भी गुजरात के इतिहास और यहां की वीरतापूर्ण कहानियों के बारे में पढ़ती हूं, तो मुझे बहुत खुशी और गर्व होता है।‘‘ 
‘बाल शिव‘, ‘और भई क्या चल रहा है?‘, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में अपने पसंदीदा कलाकारों को देखें, रात 8ः00 बजे से 11ः30 बजे तक, सिर्फ एण्डटीवी पर

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

बॉलीवुड न्यूज

‘मुंबई ग्लोबल’ का २२वां पुरस्कार सम्मान समारोह ‘हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड २०२४’ सफलतापूर्वक संपन्न

Published

on

WhatsApp Image 2024 12 01 at 11.46.03
मुंबई ग्लोबल द्वारा आयोजित २२वें पुरस्कार/ सम्मान समारोह में ‘हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड २०२४’ गत् दिनों मुक्ति कल्चरल हॉल, मॉडल टाउन, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर (छत्तीसगढ़) के प्रख्यात चिकित्सक, कलाकार और समाजसेवी डॉ० अजय सहाय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अभिजीत राणे थे। वरिष्ठ पार्श्व गायक उदित नारायण, एक्टर प्रोड्यूसर धीरज कुमार, डायरेक्टर रुमी जाफरी, एक्टर दीपक पाराशर और अर्जुमन मुग़ल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

कला, विज्ञान, समाज सेवा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जानेवाला यह अवार्ड ‘मुंबई ग्लोबल’ पत्र समूह के प्रकाशक व संपादक राजकुमार तिवारी द्वारा आयोजित किया जाता है। व्यवस्था एवं आयोजन में सक्रिय रहे वरिष्ठ फ़िल्म प्रचारक, फिल्म पब्लिसिस्ट और फ़िल्म निर्माता पुनीत खरे
‘हिन्दुस्तान रत्न अवार्ड २०२४’ से सम्मानित व्यक्तियों में प्रमुख नाम हैं –
निर्देशक नीरज सहाय व आर पी शर्मा, पॉप सिंगर गोल्डकिंग बलजीत सिंह व नितिन रॉक्स, सिंगर एक्टर नितिन राजपूत, एक्टर कमाल मलिक व रवि यादव, एक्टर मॉडल रिविका मणि व काजल सोलंकी, एक्ट्रेस हिमानी पाठक, डांस डायरेक्टर नेहा कोरे, मॉडल एक्ट्रेस सना खान, लीना कपूर, पूजा पांडेय, स्वागता बोस तथा मॉडल बिजनेस वूमन ज़ाहिरा शेख व रेणुका चौगले तथा बिजनेस वूमन व अभिनेत्री सुनीता बावा। इनके अतिरिक्त अंक ज्योतिष विशेषज्ञा रवीन्दर के कौर और बाल कलाकार ध्रुव राज चंद्रन।
इनके अलावा फैशन डिजाइनर मुनमुन चक्रवर्ती व रितु गोयल तथा हिन्दुस्तानी रत्न अवार्ड की ब्रांड एम्बेसडर प्रह्वि पाठक के नाम भी शुमार हैं। कुछ अन्य लोग जो सम्मानित हुए, उनमें प्रमुख हैं -+ मोहन शिंदे, शहनाज़ खान, लवकुश कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश निर्वाण, वैष्णवी निकम और डॉ० वैभव अंढारे।
इसी मंच पर कुछ सुंदरियों को मिस एवं मिसेज का क्राउन पहनाया गया। मिस हिन्दुस्तानी गोल्ड विनर सपना सिंह बनीं। डिंपल क्वीन शिखा को मिस ग्लोबल इंडिया प्लैटिनम विनर तो प्रियंका डे को मिस ग्लोबल इंडिया डायमंड का ताज पहनाया गया। जयश्री पाटिल मिसेज ग्लोबल इंडिया चुनी गई।
रनवे मॉडल के रूप में सम्मानित युवतियों के नाम हैं – पूजा राव, अन्नू सिंह, रुखसार खान और एरम सामी।

Continue Reading

बॉलीवुड न्यूज

Delhi Bus Trailer: दिल्ली की दिल दहला देने वाली घटना की याद दिला देगी फिल्म, एक्टर ताहिर कमाल बोले- सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में 6 साल लग गए……………………………….

Published

on

WhatsApp Image 2024 11 24 at 15.18.12

मुंबई 24 नवंबर 2024 !16 दिसंबर 2012 की एक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। चलती बस में एक लड़की के साथ जिस तरीके से दरिंदगी की गई। उसने हमारे समाज को शर्मसार कर दिया। बतादें कि यह फिल्म पिछले 6 वर्षों से सेंसर में फंसी थी। अब इसे सेंसर ने पास कर दिया है।

फिल्म दिल्ली बस’ उसी घटना की याद दिलाती है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।1 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर को देख कर निर्भया कांड की याद आ जाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रात में एक कपल दिल्ली की सड़क पर
बाइक खराब हो गई है। वे दूसरे साधन की तलाश करते हैं। इसी दौरान उन्हें एक ऑटो रिक्शा वाला मिलता है, लेकिन ऑटो रिक्शा वाला ठंड का बहाना बनाकर उन्हें ले जाने से मना कर देता है। इसके बाद एक बस उन्हें खुद ही रोककर लिफ्ट देती है, जिसमें पहले से 6 लोग मौजूद रहते हैं। बस में युवती को देख वे बेकाबू हो जाते हैं, इसके बाद वो दरिंदे इस विभत्स घटना को अंजाम दे देते हैं।

शरीक मिन्हाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर की मां नीलिमा आजमी के अलावा ताहिर कमाल खान ,अंजन श्रीवास्तव, आज़ाद हुसैन, दिव्या सिंह ,जावेद हैदर ,शीश खान और विक्की आहूजा की प्रमुख भूमिका है।

फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए डायरेक्टर शरीक मिन्हाज ने कहा- यह फिल्म उस लड़की को श्रद्धांजलि है जो 2012 में हुए बर्बर गैंगरेप के बाद पूरे देश में निर्भया के रूप में जानी गई। इस फिल्म हम निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे। निर्भया ने अपनी जिंदगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। हम उसे इस फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस फिल्म के जरिए हम समाज में बदलावा लाना चाहते हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और समस्याओं को उजागर करना चाहते हैं।

Advertisement

फिल्म में खास किरदार निभा रहे एक्टर ताहिर कमाल खान ने कहा- इस फिल्म के माध्यम से हमने सच्चाई दिखाने की कोशिश की है। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। हमने इसके लिए कड़ी लड़ाई लड़ी। अब फिल्म को 6 साल के बाद सेंसर सर्टिफिकेट मिला है।

इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह, सह-निर्माता तारिक खान हैं। फिल्म 29 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

Continue Reading

बॉलीवुड न्यूज

नागा चैतन्य को जन्मदिन के अवसर पर टीम तंडेल* ने जारी किया नया पोस्टर

Published

on

WhatsApp Image 2024 11 23 at 14.40.14

युवा सम्राट नागा चैतन्य की फ़िल्म तंडेलइस समय चर्चा का विषय बनी हुई है,फिल्म के पहले गाने बुज्जी थल्ली के रिलीज़ होने के बाद से लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित यह गाना जल्द ही म्यूज़िक चार्ट में टॉप पर है ,तुरंत हिट हो गया। साई पल्लवी के साथ नागा चैतन्य पर फिल्माया गया यह गाना एक मधुर कृति है जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है और फ़िल्म के संगीतमय सफ़र के लिए एक चार्टबस्टर टोन सेट किया है।

नागा चैतन्य को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए तंडेल के निर्माताओं ने एक दमदार पोस्टर जारी किया है। अपने हाथ में एक भारी लंगर पकड़े हुए, नागा चैतन्य एक भयंकर बारिश के बीच एक जहाज़ पर खड़े नज़र आ रहे हैं, उनकी तीव्र अभिव्यक्ति और शक्तिशाली रुख़ ख़तरे और दृढ़ संकल्प की भावना को व्यक्त कर रहा है। यह विशेष एक्शन सीक्वेंस फ़िल्म के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होने जा रहा है।

नागा चैतन्य घनी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ एक रॉ और खुरदुरे लुक में नज़र आ रहे हैं, और वे अपने दमदार अभिनय से प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने तंडेल में राजू की भूमिका निभाई है, उसे भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

वास्तविक घटनाओं से प्रेरित इस फ़िल्म का निर्माण बनी वास ने प्रतिष्ठित गीता आर्ट्स बैनर के तहत किया है और इसे अल्लू अरविंद ने प्रस्तुत किया है। शमदत ने कैमरा संभाला है, जबकि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तकनीशियन नवीन नूली संपादक हैं। श्रीनागेंद्र तंगला प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं।

Advertisement

फ़िल्म तंडेल* 7 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है और टीम इस फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Continue Reading

Trending

    Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.