राजनीति और सरकारें
बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर नमिता नीरज सिंह
बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर नमिता नीरज सिंह

Published
3 वर्ष agoon
By
NK Moosvi
बाढ़। राजद महिला बिहार प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष व बाढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह ने कहा कि वे बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख की भागीदार है क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है भले वह क्षेत्र की विधायक नहीं है पर सर्वाधिक लोग जन समस्याओं को लेकर उनके पास आते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नमिता नीरज सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभा रही है पार्टी से महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है बढ़ उनका गृह विधानसभा क्षेत्र है जहां व्यापक पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया गया है जो लक्ष्य पार्टी ने दिया था उसे पूरा किया गया है नमिता नीरज सिंह ने कहा कि उनके पति नीरज सिंह सीआरपीएफ में वरीय पदाधिकारी थे पर समाज सेवा से प्रेरित होकर उन्होंने नौकरी से वी आर एस लेकर बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने का फैसला किया है। नमिता नीरज सिंह ने कहा कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ सदैव से छल होता आया है जो लोग यहां से प्रतिनिधि बनकर गए उन्होंने प्रदेश और देश स्तर पर खुद का चेहरा तो चमकाया पर बाढ़ की पहचान विलुप्त होती रही बाढ़ आज तक जिला नहीं बन पाया बाढ़ के ऐतिहासिक धरोहर खंडहरों में तब्दील होते गए शैक्षणिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था की स्थिति का कहना क्या यहां के आम आदमी के दुख दर्द को किसी ने नहीं समझा इसी कारण से इलाके की बहू होने के कारण उन्होंने अपने राजनीतिक कर्मभूमि के रूप में बाढ़ का चुनाव किया है। राजद के बारे में उन्होंने कहा कि यह आम आदमी की पार्टी है गरीब गुरबा पिछड़ा दलित शोषित की पार्टी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव मीसा भारती प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और वरीय नेताओं का सदैव उन्हें सहयोग मिलता रहा है। एक सवाल के जवाब में नमिता नीरज सिंह ने कहा कि बाढ़ के लोगों ने जो प्यार और स्नेह उनके प्रति दिखाया है उससे वे गदगद है वे पार्टी की आम कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो दायित्व निर्धारित करेगी उसका वह सदैव पालन करेंगी
You may like
राजनीति और सरकारें
दुबई में शाही इमाम पंजाब के हतों से मुंबई के पत्रकार सलीम रेहमान को किया गया सम्मानित

Published
8 महीना agoon
नवम्बर 22, 2024By
न्यूज़ डेस्क
मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी
दुबई……..
दुबई में दुबई इंटरनेशनल बिजनेस अवॉर्ड 2024 का आयोजन किया गया था ।
पत्रकार सलीम रेहमान को एक बार फ़िर सम्मानित किया गया
दुबई के उद्योगपति और इन्वेस्टर इस समिट में उपस्थित रहे थे ।
यह अवॉर्ड शो में इमारत के कही अरबाब चीफ गेस्ट भी मौजूद थे।
यह अवॉर्ड में बिजनेस टायकून और इन्वेस्टर को अवॉर्ड से नवाज़ा गया ।
इस अवॉर्ड शो में मीडिया से बोल इंडिया न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सलीम रेहमान और संजीवनी शर्मा को भी सम्मानित किया गया
साथ ही मुंबई के सभी पत्रकार साथियों ने सलीम रेहमान को शुभकामनायें दी
कार्यक्रम आयोजक के मजेंदर सिंह ने कार्यक्रम सफल होने पर सब का धन्यवाद क्या
राजनीति और सरकारें
8 से 9 जुलाई तक गोवा पद्मनाभ पीठाधिश्वर पद्मश्री ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी जी जयपुर प्रवास पर रहेंगे, कालवार रोड़ कृष्ण कुंज विलास में होंगे निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल
8 से 9 जुलाई तक गोवा पद्मनाभ पीठाधिश्वर पद्मश्री ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी जी जयपुर प्रवास पर रहेंगे, कालवार रोड़ कृष्ण कुंज विलास में होंगे निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published
2 वर्ष agoon
जुलाई 10, 2023By
न्यूज़ डेस्क
पद्मश्री से सम्मानित गोवा के प्रसिद्ध संत सतगुरु महाराज स्वामी ब्रह्मानंदाचार्य जयपुर प्रवास पर रहेंगे। 8 जुलाई से 9 जुलाई तक, संत महाराज एक निजी कार्यक्रम के दौरान होंगे शामिल। इस कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण कुंज विलास, कालवाड़ रोड पर व्यापारी प्रकाश मिश्रा जी के निवास स्थान पर होगा उसके बाद दिनाक 9 जुलाई को कार्यक्रम खाटू श्याम और सालासर बालाजी जी की यात्रा है और इसमें भक्तों द्वारा बड़ी संख्या में स्वागत की तैयारी हो रही है।
स्वामी ब्रह्मानंदाचार्य जी मान्यता के प्रमाण के रूप में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने सदियों से मानवता को प्रेरित करते आए हैं और ग्यान, सेवा और धर्म की बातचीत में अद्वितीय योगदान दिया है।
इस निजी कार्यक्रम में, संत महाराज जी अपने शिष्यों और अनुयायियों के साथ एक विचार-विमर्श सत्र में भाग लेंगें। इसके अलावा, वे धार्मिक अध्यात्मिक भजन संग्रह का आयोजन करेंगे और आर्शीवाद समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सालासर बालाजी आराधकों के लिए एक विशेष अवसर होगा, जहां वे संत महाराज जी से मिलने और उनसे शास्त्रों, भजनों और धर्म संबंधी बातचीत करने का अवसर पाएंगे। कृष्ण कुंज विलास में होने वाला यह कार्यक्रम सत्संग की माहौल में आयोजित होगा, जहां उम्मीद है कि भक्तों को आध्यात्मिक एवं मनोयोगी अनुभव मिलेगा।
पद्मनाभ पीठ गोवा में संत महाराज स्वामी ब्रह्मानंदाचार्य जी की प्रतिष्ठित पुराणिक और आध्यात्मिक संस्कृति को बहुत महत्व दिया जाता है। उनकी यात्रा से पहले ही खाटू श्याम और सालासर बालाजी जी की यात्रा में भक्तों द्वारा स्वागत की तैयारी शुरू हो रही है। लोगों ने इस खास और साधारण क्षण के लिए अपनी भक्ति और आदर स्पष्ट किए हैं और वे संत महाराज से मिलने के लिए आराधना आदान कर रहे हैं।
यह प्रवास लोगों को एक आध्यात्मिक और परम सुख की यात्रा में शामिल होने का अवसर देने का महान संयोग है। सतगुरु महाराज जी के साथ यह दुर्लभ मौका भक्तों को आनंद और आध्यात्मिक उन्नति का संगम होगा। इस प्रकार, कृष्ण कुंज विलास में होने वाले निजी कार्यक्रम से जुड़े लोग यह मानते हैं कि वे इस आध्यात्मिक अनुभव को यादगार बनाने का मौका प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के निवेदक महाबलेश्वर के माने जानें समाज सेवी जगन्नाथ सिंह राव, विवेक दूबे, वीरेंद्र सिंह हुडील, मन मोहन सिंह , हरी सोनी , भारत गुर्जर, अजीत बैंसला, अमित शर्मा है
राजनीति और सरकारें
बाढ़ में बेहतर विकल्प देने का संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं नीरज कुमार सिंह
बाढ़ में बेहतर विकल्प देने का संकल्प के साथ मैदान में उतरे हैं नीरज कुमार सिंह

Published
3 वर्ष agoon
अक्टूबर 23, 2022By
न्यूज़ डेस्क
पटना। समाज सेवा के लिए सीआरपीएफ में अधिकारी रैंक से स्वेक्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले नीरज कुमार सिंह का कहना है कि समाज में युवाओं को मुख्यधारा से जुड़े बिना समाज का विकास संभव नहीं है। नीरज कुमार सिंह की धर्मपत्नी नमिता नीरज सिंह बिहार प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैं बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में विगत 15 वर्षों से काफी सक्रिय हैं। वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोटे में सीट चले जाने के कारण नमिता नीरज सिंह का अंतिम समय में राजद से टिकट कट गया था फिर भी वह पार्टी और संगठन में पूरी सक्रियता के साथ लगी हुई है पति नीरज कुमार सिंह के आ जाने के बाद इन दोनों की गतिविधियां क्षेत्र में काफी ज्यादा बढ़ी है इसी क्रम में नीरज कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि बाढ़ उनका पैतृक जन्मभूमि है वही पले बढ़े हैं वही संघर्ष किया है इस कारण से उस इलाके के सुख दुख में सदैव सहभागी भी रहे हैं सरकारी नौकरी में रहने के दौरान युवाओं को सेना और पुलिस में बहाल होने के लिए वे अपने स्तर से कई कार्यक्रम भी चला रहे थे जिसका फायदा क्षेत्र के युवाओं को मिला तथा भारतीय सेना पुलिस बल अर्धसैनिक बलों में भारी तादाद में क्षेत्र के युवा बहाल भी हुए नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है सरकारी योजनाओं में लूट जनप्रतिनिधियों का आम जनता के प्रति नकारात्मक रवैया क्षेत्र के विकास में बाधक है। उन्होंने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सामाजिक न्याय उनको शुरू से भाता रहा इसी कारण से उनकी पत्नी राजद में एक सक्रिय कार्यकर्ता की भांति काम करते हुए आज प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बनी है बिहार का भविष्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हाथों में ही है क्योंकि उनके पास विजन है बिहार को देने के लिए कार्य योजना है कुछ करने की ललक है। एक सवाल के जवाब में नीरज कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख के वे सदैव साथ हैं जहां कहीं कोई कार्यक्रम होता है पति-पत्नी दोनों उपस्थित होते हैं क्षेत्र में वैवाहिक समारोह श्रद्धांजलि सभा खेलकूद प्रतियोगिता गरीब कन्याओं का विवाह हर किसी के सुख दुख में वह पूरी सजगता के साथ शामिल होता है। उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं से होती है और वे जिस पार्टी में है वहां कार्यकर्ताओं की पूरी पूछ है। फिलहाल उनके द्वारा बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है आने वाले दिनों में कई सारी गतिविधियां क्षेत्र में और भी होने वाली है जिसमें सबसे बड़ी गतिविधि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करना है। नीरज कुमार सिंह ने कहा कि वह क्षत्रिय समाज से आते हैं क्षत्रिय समाज को जितना मान सम्मान राजद ने दिया है वह किसी पार्टी ने नहीं दिया है चाहे राजपूतों के सबसे बड़े नेता प्रभुनाथ सिंह हो आनंद मोहन हो जगदानंद बाबू हो सुनील कुमार सिंह हो सभी दल में हैं। जहां प्रतिष्ठा मिलेगी वहीं निष्ठा भी रहेगी।
